September 22, 2026 1:20 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

​रायगढ़ में गंभीर रेल हादसे में घायल युवक अस्पताल में भर्ती, परिजनों तक सूचना पहुंचाने की अपील

रायगढ़ / भूपदेवपुर:

जिले के भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर एक भीषण रेल हादसा सामने आया है। यहाँ पटरियों के पास एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला है, जिसका इस हादसे में दाहिना पैर कट गया है।

112 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा ‘112’ की मदद से घायल युवक को तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायगढ़ भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। अत्यधिक चोट और सदमे की वजह से फिलहाल युवक अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं है।

प्रशासन और पुलिस की अपील—परिजनों की तलाश

भूपदेवपुर पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना भेज दी है और लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस घायल युवक को पहचानता है या उसके परिवार/परिचितों के संबंध में कोई भी जानकारी रखता है, तो वह तुरंत थाना भूपदेवपुर (जिला रायगढ़) से संपर्क करे।

  • संपर्क नंबर: 7879555494

विशेष अनुरोध: कृपया इस खबर और तस्वीर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि समय रहते यह सूचना घायल युवक के परिजनों तक पहुँच सके।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG