August 27, 2026 7:03 pm

तमनार क्षेत्र से 35 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने की खोजबीन की अपील

​रायगढ़/तमनार विकासखंड तमनार के ग्राम रेंगालबाहरी से एक युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रेंगालबाहरी निवासी परमात्मा चौहान (पिता – सूरत चौहान, उम्र 35 वर्ष) गत 25 जुलाई 2026 से अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं।

परिजनों के मुताबिक, उनके अचानक घर से जाने के बाद सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में उनकी सघन खोजबीन की गई, लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद से परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं।

परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को परमात्मा चौहान के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो वे तुरंत मोबाइल नंबर 7089210992 पर संपर्क कर इसकी सूचना दें।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG