October 29, 2026 6:38 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

अपने नेता के जन्मदिन पर केक काटने के बजाय चुना सेवा का मार्ग युवा नेता उस्मान बेग जी के जन्मदिन पर एनएसयूआई की अनूठी पहल

घरघोड़ा / रायगढ़

नगर पंचायत घरघोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष, एनएसयूआई रायगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इस खास दिन को ‘सेवा कार्य’ के रूप में मनाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

​इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आदित्य दासे, नीरज राजपूत, शिवम गुप्ता, रितेश विशी, सुमित सारथी, लक्की बेहरा, सक्षम चौहान, यमन पैंकरा और भागी भुइयां सहित कई अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संगठन के सदस्यों ने कहा कि उस्मान बेग के जन्मदिन पर इस तरह के सामाजिक सरोकार के कार्य करना सभी के लिए प्रेरणादायक है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG

ताज़ा समाचार
Advertisement
Trending Story