August 27, 2026 11:27 pm

हेडमास्टर के सूने घर का ताला तोड़कर 6.20 लाख रुपए का माल पार

चौंकाने वाली घटना सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने साफ किए जेवर और नकदी, FIR दर्ज

जिले के अड़भाड़ चौकी अंतर्गत हरदीभाठा गांव में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक प्रधान पाठक (हेडमास्टर) के सूने मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर से करीब 6 लाख 20 हजार रुपए की नकदी और कीमती जेवर चुराकर फरार हो गए। इस बड़ी वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूने मकान को बनाया निशाना

​जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक फुलेश्वरी यादव किसी जरूरी काम से अपने घर से बाहर गई हुई थीं। मकान के सूना होने की भनक लगते ही चोरों ने सुनसान माहौल का फायदा उठाया। शातिर चोर पीछे के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखी अलमारियों के ताले व लॉक तोड़ डाले। इसके बाद चोरों ने पूरे घर का सामान खंगालकर तहस-नहस कर दिया।

​लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

​पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर से:

​लगभग 10 तोला सोना

​1 किलो 800 ग्राम चांदी

​1 लाख 30 हजार रुपए नकद

चुराकर ले गए। चोरी गए कुल सामान और नकदी की कीमत करीब 6 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।

  1. पुलिस जांच में जुटी

​घटना की जानकारी मिलते ही अड़भाड़ चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 331(1) के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। आरोपियों की सुरागसाजी के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जा सके।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG