August 27, 2026 8:05 pm

टीआरएन प्लांट के खिलाफ सुलग रही आक्रोश की आग, जल्द होगा बड़ा आंदोलन!

 

घरघोड़ा। नवापारा (भेंगरी) टीआरएन पावर प्लांट को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही नाराजगी अब बड़े जनआंदोलन की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के युवा और आम नागरिक प्लांट के खिलाफ घेराव एवं आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।

किसान एवं जमीन, स्थानीय रोजगार, प्रदूषण, फ्लाई ऐश, स्थानीय लोगों के उपहास, एचआर डिपार्टमेंट की निष्क्रियता और क्षेत्र के विकास जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, इन मामलों में जिम्मेदार विभागों की कथित निष्क्रियता ने नाराजगी को और हवा दे दी है।

सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र के युवा अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। जल्द ही आंदोलन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि आंदोलन के दौरान टीआरएन प्रबंधन के ख़िलाफ़ प्रशासन के सामने क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा और जवाबदेही तय करने की मांग की जाएगी।

घरघोड़ा में टीआरएन को लेकर वर्षों से दबे सवाल अब खुलकर सामने आने लगे हैं, आक्रोश की आग सुलग चुकी है, अब इसकी गूंज दूर तक जाने की तैयारी है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG