October 28, 2026 11:17 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

​छाल में SECL प्रभावितों के हक की गूंज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हुंकार, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़/धरमजयगढ़ — क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं और लंबे समय से अनसुनी हो रही मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कड़ा रुख अपना लिया है। पार्टी के नेतृत्व में 25 अगस्त 2026 से खेदापाली साइलो चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज कर दिया गया है।

​प्रशासन को पूर्व में भी चेतावनी दी जा चुकी थी। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, पिछले साल 9 अक्टूबर 2025 को आर्थिक नाकेबंदी कर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण उन्हें एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा है। इस बार एस डी ओ (राजस्व) धरमजयगढ़ के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

​प्रमुख मांगें जिन पर टिकी हैं नजरें:

  • ​सड़क सुधार: चंद्रशेखरपुर के डॉ. अंबेडकर चौक से घरघोड़ा चौक छाल तक जर्जर हो चुकी सड़क की तत्काल मरम्मत।
  • ​एसईसीएल (SECL) से जुड़े मुद्दे: भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों और उनके आश्रित परिवारों को उचित मुआवजा व रोजगार।
  • ​कर्मचारियों की बहाली: कार्य से अनुपस्थिति के कारण बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की पुनः बहाली।
  • ​स्थानीय प्राथमिकता: प्रभावित ग्रामीणों को एसईसीएल क्षेत्र के आसपास ठेका श्रमिक के रूप में प्राथमिकता देना।
  • ​परिवहन और यातायात व्यवस्था: बिना तारपोलिन ढके कोयले का परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई और मुख्य मार्ग पर गाड़ियां खड़ी कर बिल्टी काटने के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति।
  • ​श्रमिक अधिकार: एसईसीएल खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों को एचपीसी (HPC) वेज के आधार पर पारिश्रमिक और नियमानुसार 8 घंटे का कार्य सुनिश्चित करना।

​गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर सिंह राठिया ने दो टूक शब्दों में कहा है कि क्षेत्रवासी इन समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहे हैं, इसलिए इनका त्वरित निराकरण बेहद आवश्यक है। पार्टी ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि उठाई गई सभी बिंदुओं पर अब तक हुई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG

ताज़ा समाचार
Advertisement
Trending Story