August 27, 2026 7:05 pm

⚡रायगढ़ ब्रेकिंग केलो डेम के पास सड़क हादसे में युवती की मौत,

रायगढ़/26अगस्त 
शहर के केलो डेम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में लोगों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
हादसे के बाद आक्रोश और पुलिस की तैनाती:
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रशासनिक प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। लोग भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG