September 21, 2026 12:11 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

बाड़ी में काम कर रहे 3 लोगों की आकाशीय बिजली से मौत

बाड़ी में काम करते वक्त कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

जांजगीर-चांपा / जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महुदा गांव में शनिवार शाम कुदरत का कहर देखने को मिला। तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम अचानक मौसम बदला और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग अपनी बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए वे सभी पास की एक झोपड़ी में शरण लेकर खड़े हो गए थे। तभी आसमान से तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे वहीं आ गिरी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG