October 28, 2026 8:25 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

घरघोड़ा के नवापारा टेण्डा का मामला लापरवाही से ढलान पर खड़ी ट्रेलर बनी ड्राइवर के लिए काल

रायगढ़/घरघोड़ा:

जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फिल कोल प्राइवेट लिमिटेड के गेट के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ढलान पर लापरवाही पूर्वक खड़े किए गए ट्रेलर को रोकने के प्रयास में चालक की कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर सनसनी फैल गई।

​क्या है पूरा मामला:

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को फिल कोल प्राइवेट लिमिटेड के पास ट्रेलर (क्रमांक CG 10 EQ 1511) का चालक राजा भईया (पिता रामप्यारे, निवासी जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश) कोयला लोड करने के बाद बिल्टी लेने के लिए गाड़ी को ढलान पर खड़ा कर गार्ड रूम की तरफ गया था। इसी दौरान वाहन अचानक अपने आप आगे बढ़ने लगा।

​कीचड़ में पैर फिसलने से हुआ हादसा:

चलती हुई गाड़ी को रोकने के लिए चालक राजा भईया दौड़कर आया और खलासी साइड से चढ़ने का प्रयास करने लगा। लेकिन, बारिश की वजह से हुए कीचड़ में उसका पैर अचानक फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे पहले कि वहसंभल पाता, ढलान पर बेकाबू हुई ट्रेलर का पिछला पहिया उसके कमर के ऊपर से निकल गया। गंभीर चोट आने और मौके पर ही अत्यधिक खून बहने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

​पुलिस कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने वाहन को ढलान पर लापरवाही पूर्वक खड़े करने के मामले में मृतक चालक राजा भईया के विरुद्ध ही BNS की धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG

ताज़ा समाचार
Advertisement
Trending Story