घरघोड़ा / लमडाँड़:
प्राथमिक शाला लमडाँड़ के प्रधान पाठक श्री नारायण सिंह राठिया का आज दिनांक 30/09/2026 को असमयिक निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने से क्षेत्र के शिक्षा जगत, शिक्षकों और उनके सहकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है।
श्री नारायण सिंह राठिया एक समर्पित शिक्षक थे, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षण कार्य के प्रति पूरी निष्ठा निभाई। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।





