“”घरघोड़ा/बिजारी
ग्राम बिजारी (ग्राम पंचायत – पतरापाली, तहसील – घरघोड़ा, जिला – रायगढ़) में ‘उरांव कर्मा पूजा एवं नृत्य महोत्सव 2026’ का आयोजन परंपरा एवं सांस्कृतिक रीति-रिवाज के साथ अत्यंत हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुँचीं सुश्री लता खुंटे (पूर्व बी.डी.सी.) का ग्रामीणों एवं उरांव समाज के पदाधिकारियों द्वारा ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया।

पारंपरिक विधि-विधान और पूजा-अर्चना

महोत्सव के दौरान महादेव-पार्वती के प्रतीक करम सेनी की पूजा-अर्चना पारंपरिक विधि-विधान से की गई। शाम 07 बजे करम सेनी पूजन एवं कथा वाचन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और सगा बंधुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। तत्पश्चात पारंपरिक मांदर की थाप पर सांस्कृतिक कर्मा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा।
अतिथियों एवं समाज का योगदान
कार्यक्रम में विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री अवधेश कुमार झा, सरपंच श्रीमती आसमती राठिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि व सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मुजीराम कुजुर, उपाध्यक्ष श्री चन्दनराम उरांव, सचिव श्री दीनदयाल उरांव, सह सचिव शोभाराम उरांव एवं कोषाध्यक्ष श्री विद्याधर उरांव सहित समस्त बिजारी ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




