October 28, 2026 6:19 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

​छोट गुमड़ा बस्ती के करीब पहुँचा जंगली सुअर अनहोनी टालने के लिए ग्रामीणों ने बनाया बंधक

घरघोड़ा /छोटे गुमड़ा 

घरघोड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे गुमड़ा में एक जंगली सुअर के बस्ती के पास पहुँचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि, ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय देते हुए किसी भी अनहोनी से बचने के लिए तुरंत एहतियात बरती और वन अमले को इसकी सूचना दी।

​मुख्य मार्ग के किनारे का मामला

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम छोटे गुमड़ा में बस्ती के नजदीक मुख्य मार्ग के किनारे की है। यहाँ अचानक एक जंगली सुअर आ गया, जिससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय रहवासियों में डर का माहौल बन गया।

​बीमार होने के कारण नहीं भाग पाया सुअर

 

​प्रत्यदर्शियों के अनुसार, जंगली सुअर काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहा था, वहीं कान के निचे चोट लगने के निशान भी नजर आ रहे है जिसके कारण वह भागने में असमर्थ था। स्थानीय लोगों ने खतरे की आशंका को भांपते हुए और किसी बड़ी दुर्घटना या वन्यजीव को नुकसान पहुँचने से बचाने के लिए सामूहिक रूप से सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित स्थिति में रोक कर (बंधक बनाकर) रखा।

​वन विभाग को दी गई सूचना

​घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय वन विभाग (वन अमला) को दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम के मौके पर पहुँचने की उम्मीद है, ताकि बीमार वन्यजीव का रेस्क्यू कर उसका उचित उपचार किया जा सके और उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में भेजा जा सके।

​ग्रामीणों की इस सतर्कता से एक तरफ जहाँ संभावित खतरे को टाल दिया गया, वहीं बीमार वन्यजीव की समय पर जान बचाने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG

ताज़ा समाचार
Advertisement
Trending Story