August 27, 2026 7:03 pm

रात से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, सनसनी

दर्दनाक हादसा या खुदकुशी? कुएं के अंदर तैरता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

बिलासपुर:

जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूनाशहर (वार्ड क्रमांक 15) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुएं के अंदर एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान जगदीश पोर्ते के रूप में हुई है।

​हरेली की रात से था लापता

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जगदीश पोर्ते हरेली पर्व की रात नशे की हालत में अपने घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात से ही उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

​तलाश के दौरान जब ग्रामीण और परिजन जूनाशहर स्थित एक कुएं के पास पहुंचे, तो पानी में उसकी लाश तैरती हुई दिखाई दी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी।

​पुलिस जांच में जुटी

​सूचना मिलते ही रतनपुर थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे पैर फिसलने से हुआ हादसा या आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG