घरघोड़ा/छाल मार्ग
घरघोड़ा-छाल मुख्य मार्ग पर कुरकुट नदी मंदिर के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा टलते-टलते बचा। आज 12 अगस्त रात 8:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में युवक की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान केशव डनसेना, निवासी खखरो आमा के रूप में हुई है। केशव अपनी बाइक से घरघोड़ा-छाल मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान कुरकुट नदी मंदिर के सामने सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और केशव सड़क पर जा गिरा।
आनन फानन में
हादसे के बाद मौके पर पहुंची परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई और घायल केशव को तुरंत निजी वाहन से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,
प्रशासन और चालकों से अपील:
घरघोड़ा-छाल मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह चालकों के कारण लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति सीमा तय करने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।





