लैलूंगा / कुंजेमुरा — लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक विद्यावती सिदार के पति श्री कुंजबिहारी सिदार का देर रात निधन हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज, 09 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे उनके गृह ग्राम कुंजेमुरा में किया जाएगा।
इस आकास्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवारजनों और शुभचिंतकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से प्रस्थान करेगी।





