October 28, 2026 7:22 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

सक्ती में जुए के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई: अग्रसेन भवन के पास से 20 जुआरियों की गिरफ्तारी, मची खलबली

सक्ती शहर के भीतर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ सजाकर बेखौफ जुआ खेल रहे 20 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। इस कार्रवाई से शहर के जुआड़ियों में हड़कंप मच गया है।

​मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि अग्रसेन भवन के आसपास के इलाके में कुछ लोगजमावड़ा लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सक्ती पुलिस की एक विशेष टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस बल को अचानक देखकर आरोपियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस की सख्त घेराबंदी के चलते किसी को भी भागने का मौका नहीं मिला और मौके पर मौजूद सभी 20 लोगों को दबोच लिया गया।

​लाखों का मशरूका जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से फड़ पर दांव पर लगे 2 लाख 22 हजार रुपये नकद, विभिन्न कंपनियों के 19 महंगे मोबाइल फोन (कीमत करीब 5 लाख रुपये) और 4 गड्डी ताश बरामद की। पुलिस द्वारा जब्त किए गए कुल मशरूके की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है।

​इन आरोपियों पर कसा कानूनी शिकंजा

पुलिस ने पकड़े गए सभी 20 आरोपियों—चंद्रशेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष राठौर, रितेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, सौरभ अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, सावन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, तरुण भिंडवानी, नितिन अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश कथुरिया, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल और प्रताप अग्रवाल के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

​यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG

ताज़ा समाचार
Advertisement
Trending Story