August 27, 2026 8:14 pm

रायगढ़ जुटमिल का वायरल वीडियो नाग पंचमी पर ‘नागमंत्र’ की धुन पर थिरकते नजर आए लोग

रायगढ़/नवापारा जुटमिल

क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नवापारा जुटमिल क्षेत्र में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और आयोजनों का दौर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

देखे वीडियो 👇

‘नागमंत्र’ की धुन पर झूमे लोग

​पर्व के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। नाग पंचमी के विशेष पारंपरिक ‘नागमंत्र’ और धुनों पर स्थानीय लोग सुधि-बुधि खोकर झूमते नजर आए। आस्था और संस्कृति का यह अनूठा नजारा हर किसी को आकर्षित कर रहा था। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में इस पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखा गया।

भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था रही चाक-चौबंद

​आयोजन स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG