June 28, 2026 9:43 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

माध्यमिक शाला जतरा में अत्यन्त हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

लैलुंगा: माध्यमिक शाला जतरा आज शाला प्रवेशोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन विद्यालय का वातावरण उत्सव जैसा नजर आया।

उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ स्वागत

विद्यालय पहुँचने पर छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मिठाई फल खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर स्कूल आने की खुशी साफ झलक रही थी।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जगेश्वर भुईहर (उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा लैलुंगा & उपसरपंच ग्राम पंचायत जतरा )और सी एस सी चौधरी सर और माध्यमिक शाला के शिक्षक शिक्षिका और पालकगण अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके उपरांत, अतिथियों ने बच्चों को नई पाठ्यपुस्तकें भेंट कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

गुरुजनों और पालकों का सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त गुरुजनों की भूमिका सराहनीय रही। शिक्षकों ने पूरी तत्परता से बच्चों का मार्गदर्शन किया और प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित पालकों ने भी विद्यालय प्रबंधन की सराहना की और अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लिया।

शाला प्रवेशोत्सव का यह दिन बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जिसने शिक्षा के इस नए सफर की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक शुरुआत की

News Spashat CG
Author: News Spashat CG