June 29, 2026 12:38 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

सामुदायिक भवन जतरा की जर्जर हालत बनी चिंता का विषय, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

लैलूंगा:- ग्राम पंचायत क्षेत्र के जतरा स्थित सामुदायिक भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। भवन की छत से प्लास्टर एवं कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े गिर  रहे हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
हाल ही में भवन के अंदर छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिसके कारण फर्श पर मलबा फैल गया है। गनीमत रही कि घटना के समय भवन के भीतर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। भवन की छत में कई स्थानों पर दरारें दिखाई दे रही हैं तथा लोहे की सरियां भी नजर आने लगी हैं, जो भवन की कमजोर होती संरचना की ओर संकेत करती हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में लाया जाता है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोग भवन के अंदर जाने से भी डर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से भवन का शीघ्र निरीक्षण कराकर मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG