- निर्माण के एक साल बाद ही जर्जर हुआ मार्ग: हादसे की भेंट चढ़ा बाइक सवार, ग्रामीणों में आक्रोश”
रायगढ़/घरघोड़ा: रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित चिराईपानी पुलिया फिर एक बार काल बनकर सामने आई है। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे सड़क के धंसे हुए किनारे और जर्जर पुलिया के कारण एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान लैलूंगा के ग्राम पाकुट निवासी जयप्रकाश (35) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया का साइड-शोल्डर धंस जाने के कारण बाइक असंतुलित हुई और युवक सीधे नीचे जा गिरा। हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण के महज एक साल के भीतर ही यह स्थिति हो गई है और यह मार्ग अभी भी डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) में है। बावजूद इसके, संबंधित निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने अब सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
डीएलपी (DLP) अवधि में भी जर्जर सड़क: पुलिया की मरम्मत न होने से एक और जान गई, विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग
रायगढ़: रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर चिराईपानी के पास एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक जयप्रकाश (35) अपनी बाइक (CG 13 Y 4061) से गुजर रहा था, तभी धंसी हुई पुलिया ने उसे अपना शिकार बना लिया।
प्रमुख बिंदु:
- हादसे का कारण: पुलिया के दोनों ओर के साइड-शोल्डर का धंसना और कंक्रीट का उखड़ना।
- सुरक्षा का अभाव: दुर्घटनास्थल पर न तो क्रैश बैरियर हैं और न ही कोई चेतावनी बोर्ड।
- लापरवाही: सड़क निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही जर्जर होना और डी.एल.पी. अवधि में होने के बावजूद मरम्मत कार्य न करना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा मानकों (रिफ्लेक्टर, बैरियर) को लागू करने की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।





