घरघोड़ा / छोटे गुमड़ा:
शहर के सुप्रसिद्ध और लंबे समय से निवासरत ठेकेदार चंद्रमणि गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे चंद्रमणि गुप्ता ने मंगलवार सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्थलगांव और छोटे गुमड़ा क्षेत्र में शोक की गहरी लहर छा गई है।
काम से लौटते वक्त हुआ था हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, श्री गुप्ता अपने कार्य से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में वे एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों और शुभचिंतकों ने आनन-फानन में उन्हें रायगढ़ स्थित डॉ. रूपेंद्र पटेल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पिछले 5 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया।
जन्मभूमि छोटे गुमड़ा में होगी अंतिम विदाई
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत चंद्रमणि गुप्ता का अंतिम संस्कार आज यानी मंगलवार, 21 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे उनकी जन्मभूमि और पैतृक ग्राम छोटे गुमड़ा में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा।
शोकाकुल परिवार
- पुत्र: दिनेश गुप्ता
- नाती: विनोद गुप्ता, गोलू गुप्ता
- एवं समस्त शोकाकुल परिवार और इष्ट-मित्र।
दुख की इस घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति…





