August 5, 2026 4:41 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

नगर पंचायत लैलूंगा में नवनिर्वाचित एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

लैलूंगा नगर पंचायत में नवनिर्वाचित एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जनसेवा और विकास का लिया संकल्प  

लैलूंगा/रायगढ़। नगर पंचायत लैलूंगा में नवनिर्वाचित एल्डरमेनों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित एल्डरमेन श्री नरेश नायक, श्री रमेश पटनायक एवं श्री दिनेश यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सभी नवनिर्वाचित एल्डरमेनों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमेन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे तथा नगर पंचायत लैलूंगा के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी ने उनके सफल, प्रेरणादायी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।

समारोह में प्रमुख रूप से मान. श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी (राज्यसभा सांसद), मान. श्री सत्यनंद राठिया जी (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), मान. श्रीमती सुनीति राठिया जी (पूर्व संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन), मान. श्री जतिन साव जी (महामंत्री, जिला भाजपा रायगढ़),माननीय श्री दीपक सिदार जी (उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ) मान. श्री कपिल शिंघानिया जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा), मान. श्रीमती शांता भगत जी (सदस्य, जिला पंचायत रायगढ़), मान. श्रीमती ज्योति भगत जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत लैलूंगा), मान. श्री जागेश सिदार जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत तमनार), मान. श्री कृष्णा जायसवाल (छोटू) जी (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा), मान. श्री मनोज अग्रवाल जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लैलूंगा), मान. श्रीमती रीना भगत जी (जिला मंत्री, भाजपा रायगढ़) एवं मान. श्रीमती नेहलता सिदार जी (जिला मंत्री, भाजपा रायगढ़) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित एल्डरमेन जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत लैलूंगा के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG