रायगढ़ / लैलूंगा:
भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव आज लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के गृहग्राम कुंजेमुरा पहुंचे।
उन्होंने वहां पहुंचकर दिवंगत कुंज बिहारी सिदार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस शोक-संवेदना भेंट के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।






