September 19, 2026 6:21 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

बड़ी चोरी का खुलासा: 15.87 लाख के जेवरात और नकदी के साथ एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार,

 नकदी के साथ एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, सोनार भी धराया

जांजगीर-चांपा

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनार मोहल्ला में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घर में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ करने वाले एक महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 लाख 87 हजार रुपए मूल्य के जेवरात और 7 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

यह था पूरा मामला बलौदा के सोनार मोहल्ला निवासी नवीन सोनी अपने परिवार के साथ घर के भीतर सो रहे थे। सुबह जब परिवार की आंख खुली, तो मुख्य कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। किसी तरह दूसरे कमरे में जाकर देखने पर अलमारी का ताला और कुंडी टूटी हुई मिली। अलमारी के अंदर रखे कीमती सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 386/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने तीन विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया था।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  • संगीता जगत: चोरी के आभूषणों को बाजार में खपाने और बेचने में मुख्य भूमिका निभाने वाली महिला आरोपी।
  • सुमित अग्रवाल: अकलतरा का रहने वाला सोनार, जिसने इन आरोपियों से चोरी का माल खरीदा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है और सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG