August 5, 2026 3:46 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

पूंजीपथरा के माँ शिवा प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट होने से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

रायगढ़ / पूंजीपथरा:

​जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। क्षेत्र में स्थित मां शिवा प्लांट में अचानक एक भीषण फर्नेस ब्लास्ट (Furnace Blast) हो गया। इस हादसे में प्लांट के भीतर काम कर रहे 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में झुलसे मजदूरों में से 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किए जाने की सूचना है। घटना के बाद प्लांट परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

​औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही इस तरह की दुर्घटनाओं ने संयंत्र प्रबंधन के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उद्योगों के भीतर कामगारों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है और मानक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

​फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की खबर है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG