June 10, 2026 6:48 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

विधायक लालजीत सिंह राठिया के सहयोग और उस्मान बेग की पहल से शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विद्यार्थियों को बड़ी राहत

भीषण गर्मी के बीच छात्रों के लिए ‘वॉटर कूलर’ उपलब्ध; हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ और शीतल पेयजल

घरघोड़ा।

भीषण गर्मी के इस मौसम में शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। कॉलेज परिसर में लंबे समय से चली आ रही ठंडे पानी की समस्या का अब स्थाई समाधान हो गया है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक लालजीत सिंह राठिया के मार्गदर्शन व सहयोग और पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग की विशेष पहल से महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक जल शीतक (वॉटर कूलर/फ्रीजर) उपलब्ध कराया गया है।

समस्या से मिली मुक्ति, छात्रों में भारी उत्साह

​आपको बता दें कि शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में ब्लॉक मुख्यालय सहित दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कॉलेज परिसर में ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से छात्र परेशान थे।

​इस गंभीर समस्या को देखते हुए उस्मान बेग ने विधायक लालजीत सिंह राठिया के सहयोग से त्वरित कदम उठाया और कॉलेज में वॉटर कूलर की व्यवस्था कराई। अब यहाँ आने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को गर्मी के इस मौसम में शुद्ध और शीतल पेयजल आसानी से मिल सकेगा।

छात्र नेताओं और छात्रशक्ति का मिला साथ

​इस जनहित और छात्रहित के कार्य को अमलीजामा पहनाने में कॉलेज के छात्र नेताओं और विद्यार्थियों की एकजुटता की बड़ी भूमिका रही। विद्यार्थियों की इस जायज मांग को प्रमुखता से शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाने में:

  • आदित्य दासे
  • शिवम गुप्ता
  • ​एवं महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभाई।

सराहनीय कदम: विद्यार्थियों ने जताया आभार

​महाविद्यालय परिसर में जल शीतक (फ्रीजर) स्थापित होने के बाद से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की है। छात्रों का कहना है कि यह कदम छात्रहित और जनसेवा की दिशा में एक मिसाल है। इस बड़ी राहत के लिए सभी विद्यार्थियों ने विधायक लालजीत सिंह राठिया, उस्मान बेग और छात्र नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG

ताज़ा समाचार
Advertisement
Trending Story