August 27, 2026 10:32 pm

घरघोड़ा तिलाईपाली छेत्र अज्ञानता का फायदा मुआवजे के 49.50 लाख रुपए हड़पने वाले आरोपियों पर कानूनी शिकंजा

घरघोड़ा / रायगढ़:

क्षेत्र के ग्राम तिलाईपाली (बिच्छीनारा), तहसील घरघोड़ा, जिला रायगढ़ निवासी अमीर कुमार राठिया (पिता समारू राठिया) के साथ एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना के मुआवजे की राशि में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खगेश्वर गुप्ता और प्रदीप गुप्ता (दोनों निवासी सिलाईपाली) के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पूरा मामला क्या है?

  • मुआवजे की राशि: प्रार्थी अमीर कुमार राठिया की जमीन और मकान एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना के अधिग्रहण में आ गया था, जिसके एवज में उसे भारी-भरकम मुआवजा राशि 69,64,618/- रुपए मिली थी।
  • भरोसे का फायदा: प्रार्थी कम पढ़ा-लिखा (कक्षा पांचवी पास) है और कागजी कार्यवाही की जानकारी न होने का लाभ उठाकर आरोपी खगेश्वर गुप्ता उसके पास पहुंचा। मुआवजा दिलाने के नाम पर आरोपी ने उसके बैंक पासबुक और दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया।
  • फर्जी तरीके से ट्रांसफर: आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए पंजाब नेशनल बैंक रायगढ़ शाखा में प्रार्थी और उसके परिवार के बैंक खातों से छेड़छाड़ की। आरोपियों ने बिना सहमति के चेक में हस्ताक्षर करवाकर कुल 49,50,000/- रुपए (उनचास लाख पचास हजार रुपए) अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करा लिए:
    • ​प्रदीप गुप्ता ने अपने पिता मोतीलाल गुप्ता के खाते में 25,00000/- रुपए ट्रांसफर किए।
    • खगेश्वर गुप्ता ने अपने छोटे भाई जगदीश गुप्ता के खाते में 24,50,000/- रुपए ट्रांसफर किए।

बैंक स्टेटमेंट से हुआ सनसनीखेज खुलासा

​जब प्रार्थी ने बैंक जाकर अपना स्टेटमेंट निकलवाया, तब उसे पता चला कि उसके खाते से कुल 69,64,618 रुपए में से 49,50,000 रुपए गायब हैं। विरोध करने और रकम वापस मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करने लगे और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। आखिरकार प्रार्थी ने दिनांक 17.08.2026 को थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG