August 27, 2026 11:26 pm

बारिश के बीच नवागांव धरना स्थल पहुंचे विधायक उमेश पटेल

खरसिया:

क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और जनता के तीखे सवालों के बीच आखिरकार विधायक को जमीन पर उतरना ही पड़ा। ‘ प्रमुखता से खबर दिखाए जाने और ग्रामीणों के उग्र आंदोलन के बाद खरसिया विधायक उमेश पटेल आज नवागांव धरना स्थल पहुंचे।

​आंदोलन की मुख्य बातें:

  • लगातार बढ़ रहा था दबाव: सड़कों की बदहाली और छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बीच विधायक की निष्क्रियता को लेकर जनता में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी।
  • धरना स्थल पर सीधा संवाद: इन तमाम परिस्थितियों के बीच विधायक उमेश पटेल ने बारिश के मौसम में भी नवागांव पहुंचकर आंदोलनरत ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांगों का जायजा लिया।
  • जनता की उम्मीदें: विधायक के इस दौरे के बाद अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर जल्द ही सड़क समस्याओं का कोई ठोस समाधान निकालेंगे।
News Spashat CG
Author: News Spashat CG