June 28, 2026 9:51 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

पूंजीपथरा ले जा रहे थे 13 लाख का माल, पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

रायगढ़: जिले में अवैध कबाड़ और औद्योगिक सामग्री के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम तिलगा स्थित पटेल ढाबा के पास घेराबंदी कर एक ट्रेलर से 8 टन अवैध पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) जब्त की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है मामला?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेलर क्रमांक JH 16 J 6729 में संदिग्ध रूप से कच्चा आयरन ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन चालक नंदू वर्मा और मालिक हरेन्द्र कुमार गोंड (उर्फ अभय) से जब वैध दस्तावेजों की मांग की गई, तो वे कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों ने कबूल किया कि वे इसे पूंजीपथरा क्षेत्र में खपाने जा रहे थे।

कार्रवाई:

पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 303(2) और बीएनएसएस (BNSS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक सामग्री की अवैध खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा।

⚡ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्चा आयरन ले जा रहा ट्रेलर पकड़ाया

​रायगढ़ में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जोरों पर है। थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम तिलगा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 8 टन कच्चा आयरन (पॉयलट गोली) को जब्त किया है।

  • पकड़ी गई सामग्री: 8 टन पॉयलट गोली (कीमत करीब 13 लाख रुपये)।
  • आरोपी: वाहन चालक नंदू वर्मा और वाहन मालिक हरेन्द्र कुमार गोंड उर्फ अभय को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
  • कैसे पकड़े गए: पूंजीपथरा बिक्री के लिए ले जाते समय पुलिस ने पटेल ढाबा के पास घेराबंदी कर धर-दबोचा।
  • पुलिस का रुख: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने चेतावनी दी है कि बिना कागजात औद्योगिक कचरा या सामग्री ढोने वालों पर अब सीधे एफआईआर होगी।
News Spashat CG
Author: News Spashat CG