August 5, 2026 9:59 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

घरघोड़ा रुमकेरा में शिक्षा और एकता का महासंगम, चौहान समाज की नई टीम ने ली शपथ, मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

रुमकेरा/घरघोड़ा (शिव चौहान)।

समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा के गलियारों से होकर गुजरता है और संगठन की मजबूती से समाज को नई दिशा मिलती है। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए चौहान समाज द्वारा एक अभिनव और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत की गई है। जिला अंतर्गत समस्त विकासखंडों में प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और सामाजिक संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से एक भव्य समारोह का आगाज हुआ।

​इस गौरवशाली श्रृंखला की पहली कड़ी के रूप में 1 जून (सोमवार) को ग्राम रुमकेरा में एक गरिमामय सामाजिक महासंगम का आयोजन किया गया। हर्षोल्लास और गौरव के इस वातावरण में जहां एक ओर 10वीं और 12वीं के होनहारों को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर समाज की नवनियुक्त ब्लॉक, युवा, महिला संगठन और अठगवां विंग के पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्य निष्ठा की सामूहिक शपथ ली।

संविधान की प्रति देकर ‘आराधना’ का सम्मान, मेधावियों के खिले चेहरे

​चौहान समाज ने इस बार मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का एक अनूठा और विचारशील तरीका अपनाया। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 93.2% अंक हासिल कर पूरे समाज का मान बढ़ाने वाली ग्राम झरियापाली की होनहार छात्रा आराधना चौहान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मंच पर आराधना को मेडल, प्रमाण पत्र और बुके के साथ-साथ ‘भारत का संविधान’ भेंट कर आत्मीय सम्मान दिया गया, जो समाज की प्रगतिशील सोच को दर्शाता है।

​इसके साथ ही अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी मंच पर सम्मानित किया गया:

  • 12वीं बोर्ड: नव्या चौहान (80.6%), सच्चिदानंद चौहान (70%), पार्वती चौहान (68%), गुलशन चौहान (62%) एवं अंजली चौहान।
  • 10वीं बोर्ड: ऊष्मा चौहान (74%), भूमि सीता चौहान (68%), प्रीति चौहान (67%) और आयुषराज चौहान (65%)।

​इस सम्मान से न केवल बच्चों के चेहरे खिल उठे, बल्कि उनके माता-पिता की आंखें भी गर्व से सजल हो उठीं।

नई कार्यकारिणी का गठन: अमरनाथ चौहान बने ब्लॉक अध्यक्ष

​समारोह के दूसरे मुख्य चरण में जिला पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में घरघोड़ा ब्लॉक की नई टीम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समाज हित और कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लेने वाली मुख्य टीम इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: अमरनाथ चौहान
  • उपाध्यक्ष: करमसिंह चौहान, जनारसिंह चौहान, चन्द्रसेन चौहान, शौकी चौहान
  • सचिव: श्रवणसिंह चौहान | सहसचिव: राकेश चौहान
  • संगठन मंत्री: अश्वनी चौहान, तेजराम चौहान, फूलसाय चौहान, अरूण चौहान
  • कोषाध्यक्ष: नोहर सिंह चौहान
  • मीडिया प्रभारी: शिव चौहान एवं मित्र भानु चौहान
  • कार्यकारिणी सदस्य: लोकनाथ, लक्ष्मी प्रसाद, परखित, हेमंत, कन्हैयालाल तथा खुरऊ चौहान।

युवा ऊर्जा और मातृशक्ति को मिली कमान

​समाज के विकास में युवाओं के जोश और महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए युवा और महिला विंग के पदाधिकारियों ने भी भव्य मंच पर कमान संभाली:

युवा संगठन:

  • अध्यक्ष: दयाराम चौहान
  • उपाध्यक्ष: विनोद, सुरेन्द्र, विष्णु, मधु चौहान
  • सचिव: दयानंद चौहान | सहसचिव: संजय चौहान
  • संगठन सचिव: बसंत, कृष्ण गोपाल, सरोज तथा महेन्द्र चौहान
  • मीडिया प्रभारी: मुकेश चौहान
  • कार्यकारिणी: कालीचरण, पुशलाल, तरुण, ईश्वर तथा समीर चौहान।

महिला संगठन:

  • अध्यक्ष: देवनामती चौहान
  • उपाध्यक्ष: देवमती, नीरा, सुलापी, सीरमति चौहान
  • सचिव: आरती चौहान | सहसचिव: पुजा चौहान
  • संगठन मंत्री: ललिता, सुकमती, सीता, पिंकी चौहान
  • मीडिया प्रभारी: विनिता चौहान
  • कार्यकारिणी: उर्मिला, द्रपति, विमलादेवी, रामबाई, सुकवती चौहान।

अठगवां अध्यक्षों सहित 100 से अधिक पदाधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ

​सामाजिक ताने-बाने और आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए विभिन्न गांवों के अठगवां अध्यक्षों ने भी जिला पदाधिकारियों के समक्ष शपथ ग्रहण की। इनमें मुख्य रूप से:

  • ​सोहन चौहान (रुमकेरा)
  • ​सत्यानंद चौहान (बकचबा)
  • ​लक्ष्मण चौहान (घरघोड़ा)
  • ​चमरू चौहान (टेण्डा नवापारा)
  • ​रामेश्वर चौहान (दनौट)
  • ​लक्ष्मी चौहान (चिमटापानी)
  • ​लक्ष्मण चौहान (कटंगडीह)
  • ​पंचराम चौहान (रायकेरा) शामिल हैं।

​इनके साथ ही समाज के 100 से अधिक अन्य पदाधिकारियों ने एकजुट होकर शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकता और कुरीतियों के खात्मे के लिए काम करने की शपथ ली।

ग्राउंड रिपोर्ट: रुमकेरा में हुआ यह भव्य आयोजन सिर्फ एक शपथ ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि चौहान समाज की एकजुटता, जागरूकता और एक स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ते मजबूत कदमों की एक अनूठी मिसाल बनकर उभरा है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG