June 29, 2026 2:12 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

तेंदुओं के बीच हिंसक भिड़ंत: एक मृत, दूसरा घायल; वन विभाग की टीम अलर्ट

मुंगेली: लोरमी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1529 (पीएफ) में दो तेंदुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक तेंदुए की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है।

​बुधवार शाम करीब 7 बजे कंचनपुर बेरियर के चौकीदार ने तेंदुए का शव देखा और विभाग को सूचित किया। वन अमले ने रातभर मौके पर निगरानी की। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने घटनास्थल के पास तेंदुओं के लड़ने की तेज आवाजें सुनी थीं। वन अधिकारियों का मानना है कि यह संघर्ष क्षेत्रीय वर्चस्व (Territorial Fight) को लेकर हुआ हो सकता है। घायल तेंदुआ घटना के बाद जंगल की ओर भाग निकला है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल, मृतक तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए कानन पेंडारी भेजा जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।

तेंदुओं की जंग! मुंगेली के जंगलों में एक की गई जान, दूसरे की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

​मुंगेली के लोरमी वन क्षेत्र में तेंदुओं का आपसी संघर्ष जानलेवा साबित हुआ। कंचनपुर के जंगल में एक नर तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय उन्होंने जंगली जानवरों के आपस में लड़ने की तेज आवाजें सुनी थीं।

​वन विभाग के अनुसार, दो तेंदुओं के बीच इलाके पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक तेंदुए की जान चली गई। वहीं, दूसरा तेंदुआ घायल होकर घने जंगल में ओझल हो गया है। वन अमला रात भर मौके पर मुस्तैद रहा और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतक तेंदुए का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कानन पेंडारी में किया जाएगा, जिसके बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG