September 19, 2026 10:26 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

घरघोड़ा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जरकट गांव में जंगली सूअर का शिकार करते दो शिकारी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले “के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। ताजा मामले में, ग्राम जरकट के जंगलों और खेतों के समीप जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो शातिर शिकारियों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा है।

​त्वरित कार्रवाई से विभाग को मिली सफलता

​विभागीय सूत्रों के मुताबिक, बीती 20 जुलाई 2026 को वन विभाग का अमला क्षेत्र में नियमित गश्त पर था। इसी दौरान ग्राम जरकट के पास दल को दो संदिग्ध व्यक्ति जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस काटते हुए मिले। वन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

  • गिरफ्तार आरोपियों के नाम: बुधराम यादव और अमर साय यादव (निवासी ग्राम जरकट)
  • कार्रवाई का दिन: 20 जुलाई 2026

​आरंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार करने की बात स्वीकार कर ली है। वन विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस अवैध शिकार में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शिकार करने वालों में भारी दहशत का माहौल है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG