लैलूंगा/ रुडुकेला निवासी जयंत प्रधान को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
जयंत प्रधान लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि जयंत प्रधान अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
समर्थकों ने कहा कि यह जिम्मेदारी न केवल जयंत प्रधान के लिए सम्मान की बात है, बल्कि रुडुकेला एवं लैलूंगा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।





