September 19, 2026 7:12 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

अवैध साहूकारी और धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 21 मोटरसाइकिल व एक ट्रैक्टर जब्त

सक्ती:

जिले में अवैध रूप से साहूकारी का धंधा चलाने और उधारी की रकम को लेकर आम नागरिकों को प्रताड़ित करने वाले एक शातिर आरोपी के खिलाफ सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना लाइसेंस के ब्याज का कारोबार करने और वाहन खड़ा कर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने आरोपी करन यादव से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। तय समय पर पूरी रकम वापस न कर पाने की स्थिति में आरोपी द्वारा प्रार्थी की मोटरसाइकिल को जबरन अपने कब्जे में खड़ा करने का दबाव बनाया गया। वाहन खड़ा न करने पर आरोपी ने उसे जान-माल व वाहन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

​शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ साहूकारी अधिनियम की धारा 11 (एफ) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

​यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत अंजाम दी गई:

  • निर्देश: प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (पुलिस अधीक्षक)
  • मार्गदर्शन: पंकज पटेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं सुमित गुप्ता (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सक्ती)
  • नेतृत्व: जितेन्द्र कौशले (थाना प्रभारी, चंद्रपुर)

गिरफ्तार आरोपी:

  • नाम: करन यादव (पिता: गंगाराम यादव)
  • आयु: 28 वर्ष
  • निवासी: चंद्रपुर

सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:

​इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक तेजेन्द्र कुमार सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार रात्रे, आरक्षक राधेश्याम बरेठ, खिलेश्वर साहू एवं महेन्द्र राठौर की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG