September 19, 2026 7:04 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, रिश्तेदार के हमले से महिला की मौत और पति गंभीर रूप से घायल

शनिवार रात हुए खूनी संघर्ष में दंपती लहूलुहान, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसला (छोटे भाटा) में संपत्ति और पुराने जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया है। शनिवार रात करीब 8 बजे रिश्तेदार द्वारा किए गए ताबड़तोड़ हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है जिसे बिलासपुर सिims में भर्ती कराया गया है।

विस्तृत विवरण:

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सलखन निवासी पुन्नी राम साहू (पिता हीरालाल) अपनी पत्नी के साथ ग्राम कोसला में ससुराल में रह रहा था। उसका पिछले काफी समय से जनक राम के साथ जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की रात यह विवाद तब हिंसक हो गया जब जनक राम ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस दंपती पर लाठी और धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया।

प्रशासनिक कार्रवाई और अस्पताल रैफर:

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पामगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स (SIMS) अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत होने की सूचना है। पामगढ़ पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG