रायगढ़/खरसिया
तारापुर अविश्वास प्रस्ताव से पहले संग्राम: पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी पर खरसिया में भड़की सियासत, थाने के बाहर डटे विधायक उमेश पटेल”
छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तारापुर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव से ठीक पहले राजनीतिक पारा हाई हो गया है। पूर्व सरपंच राजू डनसेना की एससी-एसटी एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है।
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतरारोड थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह गिरफ्तारी पूरी तरह से नियमविरुद्ध और राजनीतिक दबाव के तहत आगामी चुनाव को प्रभावित करने के लिए की गई है। थाने के बाहर लगातार नारेबाजी और प्रदर्शन से खरसिया की राजनीति पूरी






