पुसौर: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाने वाले पुसौर विकासखंड के शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक आयोजन किया गया। ग्राम गढ़उमरिया स्थित अजीम प्रेमजी स्कूल के सभाकक्ष में पुसौर विकासखंड के 26 संकुलों से चयनित मेधावी शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी समारोह में पूरे विकासखंड के 26 संकुलों से चयनित कुल 52 शिक्षकों के साथ-साथ वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित दो विशेष शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोल नायक, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप पंडा, जनपद सदस्य श्री मुक्तेश्वर पंडा और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री डोल नारायण नायक शामिल रहे, जिनके कर-कमलों से सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाएं
- ओम कुमारी पटेल (प्राथमिक शाला सेमरा)
- आरती साहू (प्राथमिक शाला सेमरा)
संकुलवार सम्मानित होने वाले प्रमुख शिक्षकगण:
समारोह में नैमिष पाणिग्राही (हायर सेकेंडरी बालक पुसौर), कीर्तिवास होता (प्राथमिक शाला कलमी), सुभाषिनी खम्हारी व निराकार प्रधान (सेजस पुसौर), प्रमोद कुमार महाणा व बाबुलाल पटेल (बालक मा.शा./प्रा.शा. पडीगाव), कृपाराम सिदार (मा.शा. चिखली), सरस्वती सिदार (प्रा.शा. सजवापारा तेतला), पुरुषोत्तम साहू व जागेश्वर प्रसाद पटेल (सेजेस व गोर्राडिपा ओरदा), उपेंद्र कुमार चौधरी (मा.शा. डूमरमुडा), विजय कुमार चौहान (प्रा.शा. दर्रामुडा), बाल मुकुंद पटेल (हाई स्कूल तेलीपली), गिरजा चौधरी (प्रा.शा. खोखरा), सुधीर कुमार प्रधान (मा.शा. पुसल्दा), विश्वनाथ पंडा (प्रा.शा. केनसरा), मनोहर देहरी व सुनीता सिदार (बुनगा), सुकलाल पटेल (छिछोरमरिया), कृष्णा कुमार साव (सिहा उमरिया), नेहरू लाल निषाद (पंचपारा), प्रशांत बारीक व चूड़ामणि सिदार (नवापारा अ व ब), दिनेश कुमार भोय (सिगपुरी), श्वेता ढोबले व संध्या केरकेट्टा (कोंडातराई), जितेंद्र पटेल (गोर्रा), नरेश पटेल (टेका), पुष्पांजली दासे (सेजस बड़े भंडार), रविशंकर भारद्वाज (बरपाली), अमिताभ पटेल (पुटकापुरी), लोचन प्रसाद नायक (मौहारिडिपा), झनक राम चौधरी (गढ़उमरिया), भरत लाल गुप्ता (आमापाली), गौरी पटेल (सराई भद्दर), गीता मेहेर (सहदेवपाली), तिलोत्तमा पटेल (जतरी), रामकुमार सिदार (प्राथमिक इंदिरा नगर, जतरी), विनोद चौधरी व लखनलाल सिदार (कोतासुरा), रामप्रसाद साव (सुपा), शक्रांजीत भोय (डिपापारा रैबार), शकुन्तला कुसुम (मिडमिडा), प्रभासिनी देवता (डिपापारा लहंगापाली), योगेंद्र पटेल (कौवाताल), सीमा साहू (कवरिहा), अर्चना सिंह (झलमला), निशा कुजूर (नेतनागर), उपेंद्र पटेल (बड़े हरदी), शेषदेव पंडा (मल्दा), गोविंद राम साहू (सुर्री), तथा प्रेमलता पटेल (खड़ियापारा लिंजीर) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के असली शिल्पकार हैं, जिनके मार्गदर्शन से बच्चों का भविष्य उज्जवल बनता है। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र के शिक्षा जगत में उत्साह का वातावरण देखा गया।





