September 19, 2026 5:39 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

*सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय हाईस्कूल कुंजारा में छात्राओं को साइकिलों का वितरण*

*सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय हाईस्कूल कुंजारा में छात्राओं को साइकिलों का वितरण*

*कुंजारा* (लैलूंगा)। मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल कुंजारा में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से *श्री दीपक सिदार जी* (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत रायगढ़), *श्री मनोज अग्रवाल जी* (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लैलूंगा), *श्री जयदेव विश्वाल जी* (अध्यक्ष, शिक्षा विद समिति), *श्री दिनेश कुमार यादव जी* (उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल लैलूंगा एवं शाला समिति सदस्य), *श्रीमती सुषमा भगत जी* (सरपंच, ग्राम पंचायत कुंजारा), *श्रीमती जानकी चौहान जी* (पंच), *श्री राजेश विश्वाल जी* (पंच), *श्री हरिहर कौशिक जी*, *श्री प्रेमकिशोर भोय जी*, शासकीय हाईस्कूल कुंजारा के प्राचार्य *श्री उमाशंकर टंडन जी* सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*दीपक सिदार जी* ने कहा कि मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG