June 10, 2026 6:26 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

झीरम घाटी के शहीदों और स्व. नंदकुमार पटेल जी को कसडोल में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

तमनार/रायगढ़:
आज दिनांक 25 मई 2026 को ग्राम पंचायत कसडोल (तमनार) के सामुदायिक भवन में झीरम घाटी के वीर शहीदों और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शहीद स्वर्गीय नंदकुमार पटेल जी की स्मृति में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में ग्रामीण जनों ने उपस्थित होकर शहीदों को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जनपद सदस्य संपत्ति सिंह सिदार जी, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के महामंत्री देवेंद्र शर्मा जी, ग्राम पंचायत कसडोल के सरपंच राम कुमार भगत जी और वासुदेव साहू जी उपस्थित रहे।
​शहीदों के बलिदान को किया गया याद
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने शहीदों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा परिसर “शहीद नंदकुमार पटेल अमर रहें, अमर रहें” और “झीरम के शहीद अमर रहें” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
​सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी का बलिदान छत्तीसगढ़ के इतिहास का वो काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद नंदकुमार पटेल जी और हमारे अन्य नेताओं व जवानों का देश और प्रदेश के लिए दिया गया बलिदान हमेशा भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
​इस अवसर पर शसिकांत सारथी जी, गोविंद साहू जी, प्रमोद माझी जी, सी. डी. साव जी, प्रेमलाल सारथी जी सहित कांग्रेस परिवार के अनेक सक्रिय साथी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।”

News Spashat CG
Author: News Spashat CG

ताज़ा समाचार
Advertisement
Trending Story