September 19, 2026 11:07 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

रायपुर में वीआईपी टारगेट पर: पूर्व विस अध्यक्ष के बाद अब बीजेपी विधायक हुवे शिकार”

रायपुर. शातिर ठगों ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाया है. खुद को भाजपा के बड़े नेता का पीए बताकर ठगी को अंजाम दिया. डीजल भरवाने के लिए पैसे की मांग पर विधायक ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक से रकम ट्रांसफर कराए. पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का निज सहायक (पीए) बताया. बातचीत के दौरान उसने डीजल डलवाने के नाम पर तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही. आरोपी ने झांसा देकर दो अलग-अलग बार में रकम ट्रांसफर करवाने की मांग की.

बताया जा रहा है कि विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए. बाद में जब मामले की सच्चाई सामने आई तो ठगी का खुलासा हुआ. सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
एक हफ्ते पहले ही भाजपा नेता से लूट की वारदात
बता दें कि हाल ही में राजधानी के देवेंद्र नगर इलाके में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी. वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान आरोपी ने उनका आईफोन लूटकर फरार हो गया था. मामले में पुलिस ने आठ घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

News Spashat CG
Author: News Spashat CG