September 19, 2026 10:27 pm

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

कुनकुरी थाना परिसर में बड़ा हादसा: आदिवासी युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

कुनकुरी। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना परिसर से एक बेहद हैरान करने वाली और दुखद खबर सामने आई है। थाना परिसर के भीतर ही एक 22 वर्षीय आदिवासी युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

थाना परिसर में मिला शव

​मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 22 वर्षीय नीलिमा लकड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने आज अज्ञात कारणों के चलते कुनकुरी थाना परिसर के भीतर स्थित एक लोहे के टावर (ढांचे) पर फांसी लगा ली। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और शोक की लहर है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

​थाना परिसर जैसी सुरक्षित और संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG