August 5, 2026 6:55 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

मेडिकल स्टोर में चोरी: रायगढ़ पुलिस की ‘क्विक एक्शन’ टीम ने 24 घंटे में दबोचा, दो नाबालिग हिरासत में

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को पकड़ा है।

​मिली जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई की रात आरोपियों ने मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर 4,000 रुपये पार कर दिए थे। शिकायतकर्ता रतन मित्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। पकड़े गए नाबालिगों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे चार साथियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई राशि बरामद कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बाकी दो साथियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से कुछ के घायल होने की जानकारी मिली है।

चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी के मामले में नाबालिगों को किया निरुद्ध, वारदात का हुआ पर्दाफाश

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशों पर चक्रधरनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक मेडिकल स्टोर में हुई चोरी के मामले को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के भीतर इसका खुलासा कर दिया।

​थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की टीम ने वैज्ञानिक जांच पद्धति का उपयोग करते हुए सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि कुल चार लड़कों ने मिलकर दुकान में सेंधमारी की थी और बाद में चोरी की गई 4,000 रुपये की राशि आपस में बांट ली थी।

​पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी के बाद आरोपी एक मोटरसाइकिल (CG-13 AP-4953) पर सवार होकर निकले थे, जो जामगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अन्य दो आरोपी घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर निरुद्ध किए गए बालकों को किशोर न्याय बोर्ड को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शेष आरोपियों के खिलाफ भी जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

News Spashat CG
Author: News Spashat CG