लैलुंगा:-आज जिस प्रकार से कुँजारा–तोलगे सड़क को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है, क्षेत्र की जनता सब कुछ जानती और समझती है कि विकास कार्य किस सरकार के कार्यकाल में गति पकड़ते हैं।*
*यदि कांग्रेस पार्टी को इस सड़क की इतनी ही चिंता थी, तो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान केशला एवं टटकेला में सीसी रोड का निर्माण क्यों नहीं कराया गया? उस समय इस सड़क के निर्माण के लिए ठोस पहल क्यों नहीं की गई?*
*वर्तमान में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में इस सड़क को बजट में स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही, बरसात के दौरान आवागमन सुचारु रखने हेतु गड्ढों की मरम्मत के लिए लगभग ₹20 लाख की राशि भी जारी की जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण का प्रपत्र भी शासन को भेजा जा चुका है और आवश्यक प्रक्रियाएँ आगे बढ़ रही हैं।*
*इसलिए अनावश्यक भ्रम फैलाने या श्रेय लेने की राजनीति करने के बजाय विकास कार्यों को पूरा होने देना ही जनहित में है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में कुँजारा–तोलगे सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से होगा और क्षेत्र कीमत जनता को इसका पूरा लाभ मिलेगा।*
*आपका अपना*
*बबलू पटेल*





