June 10, 2026 6:45 am

ट्रेंडिंग स्टोरी
Advertisement

अवैध रेत उत्खनन पर चला डंडा, 2 चैन माउंटेन मशीनें और 7 वाहन जब्त

रायपुर / महासमुंद:
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग के मैदानी अमले द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी निगरानी और जांच अभियान के तहत शुक्रवार, 22 मई 2026 की सुबह महासमुंद जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर अवैध रेत खनन के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है।
​जोंक नदी पर सुबह-सुबह छापा, मची खलबली
​सचिव और संचालक के कड़े निर्देशानुसार खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने पिथौरा तहसील के ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी पर तड़के दबिश दी। अचानक हुई इस छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि स्वीकृत रेत खदान क्षेत्र की सीमाओं को ताक पर रखकर बाहर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी। मौके पर 02 भारी-भरकम चैन माउंटेन मशीनें धड़ल्ले से नदी का सीना चीरकर रेत निकाल रही थीं, जबकि 03 हाईवा और 04 ट्रैक्टरों के जरिए रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
​नहीं दिखा पाए वैध दस्तावेज
​जब जांच टीम ने मौके पर मौजूद संबंधित पक्षों से स्वीकृत खदान क्षेत्र के बाहर उत्खनन करने, भारी मशीनों (चैन माउंटेन) के उपयोग और वाहनों से परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी वैध अनुमति, आदेश, रॉयल्टी पर्ची या अभिवाहन पास (रॉयल्टी पास) पेश नहीं कर सके।
​सील की गईं मशीनें, वाहन पुलिस थाने के सुपुर्द
​अवैध कृत्य पाए जाने पर संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही अवैध उत्खनन को बंद कराया।
​कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
​अधिनियम के तहत कार्रवाई: ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957’ की धारा 21 के तहत दोनों चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील कर दिया गया है।
​मशीनें सुपुर्दगी में: आगामी आदेश तक इन मशीनों को खदान मुंशी की सुपुर्दगी में दिया गया है। इसके साथ ही खदान संचालक को कड़ा नोटिस जारी कर तामील कराया गया है।
​7 वाहन जब्त: अवैध परिवहन में लगे 03 हाईवा और 04 ट्रैक्टरों को जब्त कर पास के साकरा पुलिस थाने की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है।
​खनिज माफियाओं में हड़कंप
​खनिज विभाग की इस अचानक और संयुक्त कार्रवाई से इलाके के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम सहित जिला स्तर के आला अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ यह कड़ा रुख आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

News Spashat CG
Author: News Spashat CG

ताज़ा समाचार
Advertisement
Trending Story